विधायक महेश जीना ने विकास खंड स्याल्दे के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देघाट में कोविड केयर सेन्टर का किया उद्घाटन, एसबीआई फाउंडेशन मुंबई और संजीवनी संस्था का जताया आभार

एसबीआई फाउंडेशन मुंबई एवम  संजीवनी संस्था के संयुक्त पहल से कोरोना की सर्वव्यापी  त्रासदी और आगामी लहर को ध्यान में रखते हुए, आम जनमानस की सुविधा के लिए  विकास खंड स्याल्दे के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देघाट में  कोविड केयर सेन्टर् का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक महेश जीना द्वारा किया गया।

कोविड वार्डों का निरीक्षण किया

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया उसके बाद स्वागत – परिचय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की पुरानी बिल्डिंग को नवीनीकृत करके बनाए गये कोविड केयर सेन्टर् के प्रथम तल उद्घाटन  रिबन काट कर क्षेत्रीय विधायक महेश जीना साथ ही कोविड वार्डों का निरीक्षण किया।

एसबीआई फाउंडेशन को धन्यवाद दिया गया

कार्यक्रम में सर्वप्रथम बोलते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के इन्चार्ज डॉ एस के विश्वास ने एसबीआई फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि, बहुत कम समय में नवीनीकरण का कार्य कर कार्यदायी संस्था ने कोविड केयर सेन्टर् बना कर एक मिसाल पेश की है। कार्यक्रम में संजीवनी संस्था के सचिव महेश घुघ्त्याल द्वारा इस परियोजना के बारे में बताया कि,  संस्था द्वारा 20 बैड का सेन्टर तैयार किया जा रहा है हमारी और से सारे इक्विप्मेंट दिए गये है और मेडिकल सेवाए राज्य द्वारा दी जायेगी..कैसे हम कोविड सेन्टर् को आगे कहा कि, संस्था की सोच हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है निकट भविष्य में इस सेन्टर् का लाभ ग्रामीणों को अवश्य मिलेगा ।

एसबीआई की बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया

विशिष्ट अतिथि एसबीआई के रीजनल  एस के गोयल, ने एसबीआई की बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, ज़िला पंचायत सदस्य पूरन राजवार द्वारा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए, इस क्षेत्र को कोविड केयर सेन्टर् ज़रूरत और महत्ता के बारे में बताया।

एसबीआई फाउंडेशन मुंबई और संजीवनी संस्था को धन्यवाद दिया

अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक महेश जीना द्वारा कोविड केयर सेन्टर के लिए एसबीआई फाउंडेशन मुंबई और संजीवनी संस्था को धन्यवाद दिया तथा साथ ही यह भी कहा कि, में पहला ऐसा विधायक हूँ जिसने स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए  विधायक निधि से एक करोड़ की धनराशि दी है। में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा।

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भैरव दत्त व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, पूरन रजवार, एसडी बौडाई, पदम सिंह, गौरव कुमार, हेम चंद्र सिंह, बीपीएम राजेश, नीरज बिष्ट, दिनेश घुघ्त्याल आदि ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन  संस्था के प्रबंधक डॉ के. एस. रावत द्वारा किया गया।