मोदी केबिनेट का हुआ विस्तार, 43 मंत्रियों ने ली शपथ, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट भी बने मोदी सरकार में मंत्री

केंद्रीय मंत्रीमंडल का आज विस्तार हो गया है। जिसमें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्रीपरिषद का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें  36 नए चेहरों के साथ कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली।  वही कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।

इन मंत्रियों ने ली शपथ-

जिसमें नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, विरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह, जेडीयू), अश्विनी वैश्नव, पशुपति पारस (एलजेपी), किरण रिजीजू, राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मंडाविया, भपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल (अपना दल), सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करणडालजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम, मीनाक्षी लेखी, अनुपपूर्णा देवी, ए नारायणसामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंथ खूबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराद, राज कुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, विशेश्वर टूडू, शांतुन ठाकुर, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बराला, एल मुर्गुन , निशित प्रमाणिक ने शपथ ली।

इन मंत्रियों का हुआ प्रमोशन-

जिसमें सात मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है। उन्हें राज्य मंत्री से केंद्रीय बनाया गया है। इनमें अनुराग सिंह ठाकुर और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। इसके अलावा किरन रिजिजू, पुरुषोत्तम रूपला, मानुष मंडाव्य और जीके रेड्डी को भी कैबिनेट में प्रमोट किया गया है।

इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियो ने इस्तीफ़ा दिया,जिसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, क़ानून मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,थावरचंद गहलोत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम मंत्रालय, रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, रतनलाल कटारिया, संजय धोत्रे, राज्य मंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, देबोश्री चौधरी, राज्य मंत्री, महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय, बाबुल सुप्रियो, राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,सदानन्द गौड़ा, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, प्रताप सारंगी, राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय शामिल हैं।