June 5, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (14 मई)

 4,514 total views,  2 views today

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति और स्टार्टअप पोर्टल का वर्चुअली शुभारंभ किया।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नेपाल में लुंबिनी जाएंगे।

◆ राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने सरगना छोटा शकील के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनकी पहचान आरिफ अबुबकर शेख और शब्बीर अबुबकर शेख के रूप में हुई है।

◆श्रीलंका में राजधानी कोलंबो की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्ष और उनके कई प्रमुख सहयोगियों के देश छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। इनमें राजपक्ष के बेटे और पूर्व मंत्री नामल राजपक्ष, जॉनशन फरनांडो, पवित्रा वन्नियाराची, सी.बी रतनायके सहित कई अन्‍य व्‍यक्ति शामिल हैं।

◆ दिल्ली के मुंडका में एक बिल्डिंग में लगी आग, 20 से अधिक लोगों की मौत। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

◆ कई तरह के प्रतिबंधों के बावजूद रूसी मुद्रा रुबल इस साल दुनिया की सबसे टॉप प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गई है. इस मामले में रूबल ने ब्राजील की मुद्रा रियाल को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल की कीमत 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है।

◆ वैज्ञानिकों ने पहली बार चांद से लाई मिट्टी में पौधे उगाने में कामयाबी हासिल की है। इस सफलता ने वैज्ञानिकों की उम्मीद बढ़ा दी है कि एक दिन चांद पर खेती संभव होगी। इससे चांद पर लंबे समय तक रहना आसान हो जाएगा और बार-बार वहां जाने का खर्चा भी बचेगा।

◆ बालासाहेब ठाकरे की छोटी बहन संजीवनी करंदीकर का निधन हो गया है। उन्होंने पुणे में आखिरी सांस ली।

◆ बॉलीवुड और साउथ मूवी इंडस्ट्री के बीच हिंदी भाषा को लेकर जारी विवाद के बीच RRR के नए ट्रेलर के टाइटल से अजय देवगन का नाम हटा दिया गया है। 

◆ भारत की एशा सिंह और सौरभ चौधरी ने जर्मनी में आई.एस.एस.एफ. जूनियर विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता।

◆ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के अरागाम क्षेत्र के बरार में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।