सुबह की ताज़ा खबरें ( 20 नवंबर, विश्व बाल दिवस)

🔹 वापी तक रोड शो, वलसाड में जनसभा, गुजरात में PM मोदी के धुआंधार चुनाव प्रचार का हुआ आगाज।

🔸गुजरात को बदनाम करने वालों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं होनी चाहिए – PM मोदी

🔹कोई देश अकेले आतंकवाद को नहीं हरा सकता, दुनिया को मिलकर लड़ना होगा- अमित शाह

🔸 अमित शाह ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- कुछ देशों और उनकी एजेंसियों ने आतंकवाद को अपनी राष्ट्र नीति बनाया।

🔹 ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्‍मेलन में एस जयशंकर बोले, आतंकवाद को लेकर कभी भी पीछे नहीं हटेंगे और न कभी समझौता करेंगे।

🔸 पूर्व IAS अधिकारी अरुण गोयल चुनाव आयुक्त नियुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी।

🔹मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा।

🔸 महंगाई की पड़ेगी एक और मार, आने वाले महीनों में और बढ़ सकते हैं दूध के दाम।

🔹 भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी-20 मुकाबला माउंट माउनगनुई के बे-ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

🔸उत्तराखंड: सीएम ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान अल्मोड़ा में पहले दिन 29804.96 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण।