◆ उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर हिंसा मामले में दो और लोगों को कल गिरफ्तार किया।
◆ पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बुखार की जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर है: एम्स अधिकारी
◆ सेना अध्यक्ष ने श्रीलंका में भारतीय शांति सेना युद्ध स्मारक पर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रृद्धांजलि दी।
◆ खेल मंत्रालय ने पूरे देश में ऐतिहासिक के साथ ही धार्मिक स्थलों के आस-पास स्वच्छ भारत अभियान चलाया है।
◆ सूचना और प्रसारण मंत्री ने लोगों से विशेष अवसरों पर खादी से बने कपड़े पहनने की अपील की।
◆ प्रधानमंत्री ने कहा – गतिशक्ति से 21वीं सदी के भारत को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और उन्नत बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।
◆ देश, कोविडरोधी टीकाकरण में सौ करोड का आंकडा प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर, स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव शून्य छह प्रतिशत।
◆ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्मेनिया की राजधानी येरेवान में वहां के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोआन से मुलाकात की।
◆ भारत ने उपराष्ट्रपति की अरूणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन की आपत्ति खारिज की, कहा – यह प्रदेश, भारत का अभिन्न अंग है।
◆ भारत में कोविड के मामले जिस तरह से घट रहे हैं उसी तरह से लोग त्योहार के मौसम में मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर कम गंभीर नजर आ रहे हैं: सर्वे।
◆ ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च न्यायालय ने एक वैज्ञानिक का ‘बौद्धिक आजादी’ का दावा खारिज करते हुए उन्हें यूनिवर्सिटी से बर्खास्त किए जाने को सही ठहराया है, 2018 में इस विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक को नौकरी से निकाला गया था।
◆ खगोलविदों को 9 महीनों में करीब सात बार अजीबोगरीब रेडियो सिग्नल सुनाई दिए हैं, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एएसकेएपी (ASKAP) टेलीस्कोप से इस सिग्नल का पता चला है, नए अध्ययन के अनुसार यह ऊर्जा संकेत पहले किए गए किसी भी अध्ययन से अलग है।
◆ गाज़ियाबाद: भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से एक बस गिरने से कई लोगों के घायल होने की आशंका। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है, बचाव कार्य जारी है।