April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरे (22 नवंबर)

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस महानिदेशकों के सम्‍मेलन में व्‍यावहारिकता में पुलिस की आवश्‍यकता के लिए भावी प्रौद्योगिकी अपनाने का आह्वान किया।

◆ सिख संगठन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखा पत्र, कहा कंगना रानाउत से वापस लिया जाए पद्म सम्मान।

◆ भारत ने ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया।

◆ मोहन भागवत ने कहा कि हम जय श्रीराम का जोर से नारा लगाते हैं, इसके साथ हमें उनके जैसा बनना भी चाहिए।

◆राजस्‍थान मंत्रिमंडल में फेर-बदल, नए मंत्रिमंडल में 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

◆ स्‍वदेश विकसित मिसाइल विध्वंसक आई एन एस विशाखापत्‍तनम को मुम्‍बई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

◆शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आई.आई.टी. गुवाहाटी में नैनो टेक्नोलॉजी और भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्रों का उद्घाटन किया।

◆ गोआ में भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव में भारतीय पैनोरमा खंड का उद्घाटन।

◆ त्रिपुरा पुलिस ने टीएमसी नेता और टॉलीवुड अभिनेत्री सयानी घोष को गिरफ़्तार किया।

“◆ कृषि क़ानूनों को वापस लिए जाने के एलान के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा: संयुक्त किसान मोर्चा।

◆ फलस्तीनी पक्ष की ओर से हमला, एक इसराइली व्यक्ति की मौत, जवाबी कार्रवाई में हमलावर की मौत।

◆ 86 वर्षीय सलीना स्टेनफेल्ड ने ‘मिस होलोकॉस्ट सर्वाइवर’ का खिताब जीता है, ये विशेष सौंदर्य प्रतियोगिता इस साल पहली बार 16 नवंबर को यरुशलम में आयोजित की गई।

◆ ई श्रम पोर्टल पर अब तक आठ करोड़ 40 लाख से अधिक असंगठित कामगार पंजीकृत हुए।