◆ लेह में कल 26वीं सिंधु दर्शन यात्रा शुरू हुई। यात्रा के पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सिंधु नदी में डुबकी लगाई।
◆ केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने सिंधु दर्शन यात्रा का उद्घाटन किया।
◆ यूरोपीय संसद ने यूक्रेन और मॉलदोवा को यूरोपीय संघ के सदस्य का दर्जा देने के प्रस्ताव का भारी बहुमत से समर्थन किया है।
◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन की मेजबानी में आयोजित 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुडे वैश्विक विकास पर उच्चस्तरीय संवाद में भाग लेंगे।
◆ राजस्थान में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर बूंदी आज अपना 781 वां स्थापना दिवस मना रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत नगर सागर कुंड में शहनाई वादन से हुई। शाम को अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
◆ संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने अफगानिस्तान में भूकंप से पीडित लोगों की सहायता के लिए खाद्य और दैनिक उपयोग की सामग्री की खेप भेजी है।
◆ एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि तेजी से बदल रहे विश्व परिवेश की चुनौतियों को देखते हुए भारतीय वायुसेना की सामरिक प्राथमिकताओं में भी बदलाव लाना होगा।
◆ उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य को विशेष जांच दल द्वारा बरी किये जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका आज खारिज कर दी। कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी ने यह याचिका दायर की थी।
◆ उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य को विशेष जांच दल द्वारा बरी किये जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका आज खारिज कर दी। कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी ने यह याचिका दायर की थी।
◆ जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2023 में जी-20 की बैठक होगी, पांच सदस्यों की उच्चस्तरीय समिति का गठन।
◆ महाराष्ट्र मुख्यमंत्री ने कहा आप में कई लोगों को कुछ प्यार भरे और कुछ धमकी वाले फोन आ रहे होंगे। मैं कहता हूं,हर शेर को सवा शेर मिलता ही है। आपको शिवसेना में सवा शेर मिल जाएगा। शिवसेना तलवार की तरह है, म्यान में रखे तो जंग लगती है। यदि आप इसे बाहर निकालते हैं, तो यह चमकता है इसे चमकने का समय है।
◆ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम व JD (S) अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा से बात की।
◆ अमेरिका में बंदूकों पर नियंत्रण की कोशिशों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक जगहों पर गन लेकर चलने को जायज ठहराया है।।
टेक्सस में स्कूली बच्चों और अध्यापकों के कत्लेआम के बाद गन कंट्रोल की बहस तेज हुई थी।
More Stories
बागेश्वर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न स्थानों में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
बागेश्वर: हल्द्वानी में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, बागेश्वर की बेटियों का रहा शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा: गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन, दीपक और मनीक्षी ने मारी बाजी