March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मौसम अपडेट: आज प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌‌ पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे एक बार फिर लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मैदानी इलाकों में लू पड़ने की संभावना है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में मौसम शुष्क रहेगा। बीते शुक्रवार को सुबह से बादल‌ लगे रहे। जिससे गर्मी से राहत मिली।