595 total views, 2 views today
◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा – केन्द्र में स्थिर सरकार, देश में सतत विकास और शांति के लिए महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारतीय जनता पार्टी की युवा रैली को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया।
◆ स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया, आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज आरोग्य मंथन 2022 का उद्घाटन करेंगे।
◆ इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक UNGA77 में, कई नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के विषय पर विचार व्यक्त किए है।
हालाँकि, नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी जैसे कुछ नेताओं ने कहा है कि दुनिया को अन्य मुद्दों को नहीं भूलना चाहिए।
◆ सरकार का अग्रणी कार्यक्रम मेक इन इंडिया आज 8 वर्ष पूरे कर लेगा। इस अवधि में अभी तक वार्षिक FDI दोगुना होकर 83 अरब डॉलर हो गया है।
सरकार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।
◆ अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर अराजकता और सैन्य तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है।
तालिबान के कमांडर जनरल मुबीन खान ने कहा कि पाकिस्तान जानबूझकर सीमा पर उसके फलों के निर्यात में देरी कर रहा है।
◆ अमरीका में पिट्सबर्ग में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा कार्रवाई मंच में स्वच्छ ऊर्जा नवाचार मिशन पर मंत्रिस्तरीय पूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में,स्वच्छ ऊर्जा नवाचारों और कार्यक्रमों के जरिये भारत स्वच्छ ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना चाहता।
◆ उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के पिता से दूरभाष पर बात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो इस प्रकार के घृणित कार्य करने वाले अपराधियों के लिए एक नज़ीर साबित होगी।
◆ पुलवामा के रत्नीपोरा में आतंकवादियों ने 2 मजदूरों पर गोलियां चलाकर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों बिहार के बेतिया ज़िले के रहने वाले हैं।
◆ भारत जोड़ो यात्रा देश को एक साथ लाने के लिए है। हम फूट डालने, घृणा, द्वेष के खिलाफ हैं। कोई व्यक्ति देश के किसी भी हिस्से से किसी भी समुदाय से हो,अगर वो घृणा, द्वेष फैलाता है तो कांग्रेस उसके खिलाफ लड़ेगी: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतर्गत रैली के संबोधन में राहुल गांधी, त्रिशूर।
◆ उत्तर प्रदेश: कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी की संपत्ति जिला प्रशासन द्वारा कुर्क की गई।
गैंगस्टर एक्ट के तहत विकास दूबे की संपत्ति सीज़ की गई थी उसी क्रम में आज संपत्तियों की कुर्की गई। यह संपत्ति अभी रिचा दुबे के नाम पर है।
◆ मुंबई क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बम ब्लास्ट करने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ़्तार किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है, जिसकी उम्र 25 साल है। मामले में जांच जारी है।
◆ महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड झूलन के नाम है। आईसीसी रैंकिंग में वे गेंदबाज़ी में नंबर वन रह चुकी हैं। कई रिकॉर्ड के साथ झूलन ने क्रिकेट से संन्यास लिया है।
◆ पूर्व कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि लोग जांच एजेंसियों, सरकार और पुलिस के डर के साये में लगातार जी रहे हैं।
More Stories
अल्मोड़ा: पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाने वाले चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
रक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य, 20 तारीख तक करवाएं वार्षिक पहचान पूरी
शाहरूख खान की फिल्म पठान ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें