● मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा–भारत अब रोजगार खोजने वालों का नहीं, रोजगार देने वालों का देश।
◆ देश में टीकाकरण अबतक 122 करोड़ से अधिक हुआ।
◆ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की वीआईपी ड्यूटी पर आए 19 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव
●कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।
◆ रिलायंस जियो के प्रीपेड के कॉल और डेटा प्लान हुए महंगे।
◆ आज़ादी के 75 साल बाद भी देश में ख़त्म नहीं हुआ जातिवाद: सुप्रीम कोर्ट
●संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू, सुचारु काम-काज के लिए सर्वदलीय बैठक की गई।
●त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत, 222 में से 217 सीटें जीतीं।
◆ 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्वस का गोवा में समापन।
◆ रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का पेपर लीक होने की वजह से स्थगित कर दिया गया, पेपर व्हाट्सऐप पर लीक हुआ और इसकी जानकारी मिलते ही परीक्षा स्थगित कर दी गई।
◆ पुर्तगाल के छह बच्चों और युवाओंं ने जलवायु संरक्षण की मांग करते हुए 33 यूरोपीय देशों पर मुकदमा किया।
◆ देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बोर्ड के सम्बन्ध में समिति द्वारा तैयार किया गया अन्तिम प्रतिवेदन आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री को सौंपा।