March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (7 अगस्त)

★ भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख के गोगरा क्षेत्रमें अपने सैनिकों को हटाया।

★ पेगासस जासूसी, कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हुई।

★ प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियानयोजना के तहत अब तक लगभग पांच करोड़ लाभार्थियों ने नामांकन कराया और चार करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया गया।

★ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- सरकार, संसद के दोनों सदनों में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार।

★ देश में कोविड के टीके लगाने का आंकड़ा 50 करोड को पार कर गया है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97 दशमलव तीन छह प्रतिशत ।

★ भारतीय रिजर्व बैंक ने समायोजन के लिए रेपो दरको 4 प्रतिशत बनाए रखा।

★ देश का सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कारहॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया।

★ तोक्यो ओलंपिक में बजरंग पुनिया पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती के सेमीफाइनल में हारे, कल कांस्यपदक के लिए खेलेंगे।

★ क्रिकेट में नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंडके बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी।

◆कोविड के कारण दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विशेष अभियान चलाया है : केंद्र सरकार।

◆ भारतीय रिजर्व बैंक ने उदार रुख जारी रखते हुए रेपो दर को 4 प्रतिशत पर बनाए रखा।

◆ तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की प्रांतीय राजधानी पर किया कब्ज़ा।

◆ कोंग्रेस: मेजर ध्यानचंद जी का नाम अगर भाजपा और पीएम मोदी अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए न घसीटते तो अच्छा था।

राजीव गांधी जी इस देश के नायक थे, नायक रहेंगे। राजीव गांधी जी पुरस्कारों से नहीं, अपनी शहादत, अपने विचारों और आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं।

◆ अफ़ग़ानिस्तान में सरकारी मीडिया विभाग के प्रमुख अधिकारी मारे गए।

◆नेटफ्लिक्स के नई सिरीज़ नवरस’ नाम के शो के पोस्टर पर कुरान की आयतें दिखाई गई हैं, जिसे मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध किया जा रहा।

◆ जेईई मेन जुलाई 2021 का रिजल्ट हुआ जारी,17 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किए।