◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार का उदघाटन किया। श्री मोदी ने कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।
◆ मोजाम्बिक के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोजाम्बिक की ऐसेंबली के स्पीकर ऐस्पेरांका लौरिंडा फ्रांसिसको निहुआने बाइस ने किया।
◆ दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दायर दीवानी मानहानि के एक मुकदमे के सिलसिले में कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को आज समन जारी किए। ईरानी ने याचिका में उनकी छवि खराब करने के लिए दो करोड़ हर्जाने का दावा किया है।
◆ लद्दाख में करगिल में कई स्थानों पर भीषण बाढ़ के कारण करोड़ों रुपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ। कई मकानों, नहरों, सड़कों, खड़ी फसलों, खेतों और पेड़ों को क्षति पहुंची है। लद्दाख के मंडल आयुक्त सौगत बिस्वास ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायज़ा लिया।
◆ भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया।भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला 1-0 की बढ़त बना ली है।
◆ उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण नैनीताल में NH नैनीताल-भवाली रोड पर भूस्खलन हुआ। नैनीताल DM धीरज गर्ब्याल ने कहा, “हम इसको जल्दी पुनर्स्थापित करने का प्रयास करेंगे। पूरा पहाड़ गिरा हुआ है जिस कारण पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसको ठीक करने में कम से कम 1 सप्ताह का समय लगेगा।”
◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने पर बधाई के पत्र के लिए धन्यवाद दिया। अपने पत्र में, उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में उनके हालिया चुनाव पर भी उन्हें बधाई दी।
◆ स्मृति ईरानी राष्ट्रपति के नाम के आगे माननीय राष्ट्रपति या मैडम के बिना बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ चिल्ला रही थीं। यह भी राष्ट्रपति पद के अपमान के बराबर है। मैं मांग करता हूं कि जिस तरह से वे राष्ट्रपति को संबोधित कर रही थीं, उन्हे हटाया जाए: अधीर रंजन चौधरी ,लोकसभा अध्यक्ष।
◆ लोकसभा में नियम 193 के तहत मूल्य वृद्धि पर चर्चा सोमवार, 1 अगस्त को होगी।
इसके लिए शिवसेना नेता विनायक राउत और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की ओर से एक नोटिस प्राप्त हुआ है।
◆ बागेश्वर ज़िले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो में कुछ स्कूली बच्चियां बदहवास होकर चिल्लाती, परेशान होती नज़र आ रही हैं, ये तेजी से वायरल हो रहा।
◆ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की अच्छी शुरुआत, घाना के ख़िलाफ़ 5-0 से दर्ज की जीत।
◆ पीएम मोदी आज एनटीपीसी की विभिन्न हरित ऊर्जा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह नेशनल सोलर रूफटॉप पोर्टल भी लॉन्च करेंगे