नैनीताल: कूड़ा खुले में फैंकने वालों पर होगी कार्रवाई, सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर में खुले कूड़ा फैलाने वालों की खैर नहीं।

लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामनगर में शहर के 10 चिह्नित स्थानों पर पालिका जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाएगी। ऐसे में खुले में कूड़ा फैंकने वालों का चालान काटा जाएगा। लखनपुर सब्जी मंडी, भवानीगंज, एमपी फिल्ड समेत 10 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां लोग खुले में कूड़ा फैंकते हैं। यहां सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। कैमरों की मदद से कूड़ा फैंकने वाले चिह्नित किए जाएंगे जिसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।