नैनीताल: कुमाऊं विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू,‌ देखें आवेदन की अंतिम तिथि

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पीएचडी (Ph.D.) कार्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है।

आवेदन शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, विभिन्न विषयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2025 (KUPPAT-2025) का आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 13 अप्रैल 2026 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मई 2026 है। जो अभ्यर्थी 27 मार्च से 30 मार्च 2026 के बीच पहले ही आवेदन कर चुके थे, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय शोध अध्यादेश 2023 के अनुरूप प्रवेश दो श्रेणियों में होगा।
• ​प्रवेश परीक्षा के माध्यम से: अर्ह अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।
• ​सीधे साक्षात्कार: UGC-NET / JOINT CSIR-NET परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से छूट दी जाएगी। वे सीधे मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश पा सकेंगे।

देखें वेबसाइट

​इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://ukentrancephd.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।