नैनीताल: ‘चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट’: आज होगा समापन

नैनीताल: नैनीताल के लोक भवन गोल्फ क्लब में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट’ का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया।

टूर्नामेंट का आयोजन

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने विधिवत रूप से टी-ऑफ कर किया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अलावा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन प्रतिभाग करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में न्यायमूर्ति जेसीएस रावत, न्यायमूर्ति बीएस वर्मा, न्यायमूर्ति जैनेंद्र कुमार रांका, विनायक पंत, राहुल वर्मा, रवि अग्रवाल, मुकेश चंद वशिष्ठ, आशुतोष गुप्ता, सुनील कुमार, स्वस्तिक सिंह, करन मेहरा, दिव्यांश प्रताप, डॉ. चंद्रशेखर जोशी, डॉ. एमएस पाल, टीपी सिंह, पुनीत बिंद्रा, कर्नल एचएस शर्मा, एसके शर्मा, सतराज सिंह तूर, दीपक सहरावत, संदीप जसुजा, अनिरुद्ध कौशल, आमिर यादव, राजीव कटारिया, तहाफ बैंस, कुंवर एनएस रौतेला, शिखर, अक्षय प्रधान शामिल रहें। ‌टूर्नामेंट का समापन रविवार को विजेताओं के पुरस्कार वितरण के साथ होगा।