नैनीताल: दीजिए बधाई: परमाणु वैज्ञानिक पद पर अजय महरा का चयन, गेट परीक्षा में हासिल की थी 22वीं रैंक

नैनीताल: हल्द्वानी/ओखलकांडा: नैनीताल जनपद के ओखलकांडा विकासखंड के भद्रकोट ग्राम निवासी अजय महरा को बधाई दीजिए। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।

दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से बीएससी और एमबीजीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी से भौतिक विज्ञान में एमएससी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने न केवल जेआरएफ (JRF) और नेट परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि वर्ष 2026 की GATE परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक हासिल कर भौतिक विज्ञान के 29 वैज्ञानिक पदों में से एक पर अपनी जगह सुनिश्चित की। चयनित होने के बाद अजय महरा को मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में एक वर्ष का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की सफलता के उपरांत उन्हें विभाग में वैज्ञानिक के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।