नैनीताल: डीएम ललित मोहन रयाल व SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद सड़को पर संभाला मोर्चा

नैनीताल: नैनीताल में डीएम ललित मोहन रयाल और SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी तड़के सुबह से ही खुद फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

पुलिस अलर्ट मोड पर

संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण, पेट्रोलिंग और पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
▪️ डीएम ललित मोहन रयाल व SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद मोर्चा संभाला।
▪️संवेदनशील क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची।
▪️पुलिस बल को मुस्तैदी और सतर्कता के सख्त निर्देश।
▪️लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
▪️अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश।
▪️जनता और नमाजियों से शालीन व्यवहार रखने को कहा।
▪️संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और रूट मार्च बढ़ाया गया।
▪️एसपी नैनीताल, एसपी हल्द्वानी समेत अधिकारी फील्ड में मौजूद।
▪️शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बकरीद सम्पन्न कराने पर फोकस।