नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस इस वर्ष आगामी 23 जून को बेहद भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
दी यह जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार’मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट’ की ओर से मंगलवार को मंदिर परिसर में एक पत्रकार वार्ता (प्रेस कॉन्फ्रेंस) का आयोजन कर उत्सव के नौ दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। जिसमें अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में 15 जून से 23 जून तक नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 15 जून को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद प्रसिद्ध कथावाचक पंडित चंद्रशेखर अधिकारी विधिवत रूप से कथा का शुभारंभ करेंगे। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालु कथा रसपान कर सकेंगे। शाम 6 बजे मां की महाआरती के बाद हर दिन भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही 20 जून को उत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य उत्सव यानी 23 जून (स्थापना दिवस) के दिन सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी।
देखें यह कार्यक्रम
• ब्रह्म मुहूर्त: मां नैना देवी की विशेष पूजा-अर्चना।
• सुबह 07:00 बजे: कुल पूजा का आयोजन।
• सुबह 11:00 से 12:00 बजे: देव पूजन और पूर्णाहुति।
• दोपहर 12:00 से 01:00 बजे: व्यास पूजन, पुस्तक पूजन और कन्या पूजन।
• दोपहर 01:00 बजे से: ब्राह्मण पूजन के साथ ही विशाल महाभंडारे की शुरुआत होगी।
• शाम 05:00 से 07:00 बजे: भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय व नामी कलाकार मां के भजनों की प्रस्तुति देंगे।