नैनीताल: कुमाऊं विवि में प्रोफेसरों की नियमित भर्ती के लिए शुरू हुए साक्षात्कार, जानें

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए बीते बुधवार से साक्षात्कार (इंटरव्यू) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

साक्षात्कार का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो पहले चरण में 11 अप्रैल तक चलेगी। विश्वविद्यालय में आखिरी बार नियमित भर्ती वर्ष 2013 में हुई थी।  जिसमें अभी विभिन्न विषयों में लगभग 35 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए कुल 199 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 165 एसोसिएट प्रोफेसर और 34 प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार हैं। फार्मेसी, भूगोल, कंप्यूटर साइंस और हिंदी विषयों के साक्षात्कार संपन्न हो चुके हैं। इस संबंध में कुलपति प्रो. डीएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञों का एक पैनल गठित किया गया है, जो पूरी चयन प्रक्रिया की कड़ी निगरानी कर रहा है।