नैनीताल: ऑपरेशन लगाम में काठगोदाम पुलिस का डबल प्रहार, नाबालिग को वाहन देने वाले 02 स्वामियों पर हुई FIR, 02 शराबी ड्राइवर पहुंचे हवालात, 04 वाहन सीज, DL निरस्त

नैनीताल: जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व अमित सनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के अंतर्गत काठगोदाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

नशे के खिलाफ अभियान

इसी क्रम में नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की गई। दिनांक 23.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04AQ-0587 एवं वाहन संख्या UK04F-7287 मोटरसाइकिलों को रोका गया। जांच के दौरान दोनों चालकों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। वाहन चालकों द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच में संबंधित वाहन क्रमशः अर्जुन जाटव पुत्र अमर बाबू निवासी हरीपुर नायक, हल्द्वानी तथा पान सिंह अधिकारी पुत्र धन सिंह निवासी किशनपुर गोलापार, नैनीताल के नाम पंजीकृत पाए गए।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान कर सीज किया गया तथा संबंधित दोनों वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 199(A) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई। दोनों नाबालिग चालकों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत दिनांक 24.05.2026 को चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में उ0 नि0 कुमकुम धानिक व उ0नि0 दिलीप कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग के दौरान 02 वाहन चालकों बृजेश अस्गोला पुत्र आनंद सिंह अस्गोला, निवासी जवाहर नगर, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर, वाहन संख्या UK06BA-2059 मोटरसाइकिल, जीवन सिंह पुत्र नरसिंह, निवासी चौखुटिया धारी, जनपद नैनीताल, वाहन संख्या UK04CB-1347 कैंटर को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहन चालकों के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उनके वाहनों को धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया तथा दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रेषित की गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0नि0 दिलीप कुमार
उ0नि0 कुमकुम धानिक
कांस्टेबल योगेश कुमार
कांस्टेबल भुवन चन्द्र

SSP NAINITAL का स्पष्ट संदेश

नाबालिगों को वाहन सौंपना हो या शराब पीकर वाहन चलाना, दोनों ही गंभीर अपराध हैं। सड़क पर किसी की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।