नैनीताल: एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं ANTF/STF कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 10 मई 2026 को ANTF/STF कुमाऊं काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलो 02 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। अभियुक्तों को प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल, उम्र 50 वर्ष व बलवन्त सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 44 वर्ष है।
मुकदमा पंजीकृत
पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 62/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की गई थी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
उ0नि0 दिलीप कुमार – थाना काठगोदाम
उ0नि0 विनोद जोशी – ANTF/STF कुमाऊं
कानि0 वीरेन्द्र चौहान – ANTF/STF कुमाऊं
कानि0 कारज सिंह – थाना काठगोदाम
कानि0 प्रमोद कुमार – थाना काठगोदाम
नैनीताल: एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस, ANTF, STF का बड़ा एक्शन