नैनीताल: आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर बाघ, तीन महीने के अंदर सात लोगों की ली जान

नैनीताल: तीन महीने के अंदर सात लोगों को अपना निवाला बना चुका आदमखोर बाघ आखिरकार पकड़ा गया । बाघ के पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है ।

लामाचौड़ क्षेत्र में एक महिला को अपना निवाला बना लिया

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में आदमखोर बाघ ने काफी आतंक मचाया । इस बीच बाघ ने तीन महीने के अंदर लगभग सात लोगों को निवाला बनाया। इससे पहले गुजरात से आई टीम ने एक महीने तक बाघ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था । लेकिन बाघ पकड़ में नहीं आया । 16 जून को बाघ ने लामाचौड़ क्षेत्र में एक महिला को अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला । जिसके बाद से वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने में जुटी हुई थी ।

मेडिकल परीक्षण के बाद ही पता चल सकेगा कि पकड़ा गया बाघ आदमखोर है या नहीं

आखिरकार मंगलवार की शाम को वन विभाग ने बाघ को पकड़ने में सफलता हासिल की । जिसके बाद बाघ को ट्रेंकुलाइज कर नैनीताल चिड़ियाघर ले जाया गया है । फ़िलहाल बाघ का मेडिकल परीक्षण के बाद ही पता चल सकेगा कि पकड़ा गया बाघ आदमखोर है या नहीं ।