नैनीताल: युवाओं को ध्यान में रखकर मारुति सुजुकी ने लांच की नई ‘ब्रेजा’, जानें टर्बो इंजन और कनेक्टेड फीचर्स की खासियतें व कीमत

नैनीताल: युवाओं की पसंद और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी ‘ब्रेजा’ का नया और अपडेटेड मॉडल बाजार में पेश कर दिया है।

एसयूवी ‘ब्रेजा’ लांच

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल मोटर्स एरिना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, डायरेक्टर भूपेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल ने नई ब्रेजा का अनावरण किया और इसे औपचारिक रूप से लॉन्च किया। कंपनी ने नई ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7,39,900 रुपये रखी है।

जानें खासियत

नई ब्रेजा की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल परफॉर्मेंस है।
•  ​इसमें पहली बार 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ टर्बो बूस्टरजेट इंजन दिया गया है।
• ​कार में 1500 सीसी का रिफाइंड K15C इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल शानदार ड्राइविंग अनुभव देता है बल्कि बेहतरीन माइलेज और पावर भी प्रदान करता है।
• इसमें स्मार्टप्ले प्रो एक्स (SmartPlay Pro X) इंफोटेनमेंट सिस्टम और नेक्सा जेन सुजुकी कनेक्ट जैसे एडवांस्ड और कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो सफर को और अधिक आरामदायक व सुरक्षित बनाते हैं।