नैनीताल: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड टीम के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। जिससे पूरे देश में आक्रोश बना हुआ है। वहीं उत्तराखंड में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है।

पुलिस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

वहीं पहलगाम में हुए आतंकी हमले में संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को  सुदृढ़ करने के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को  अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा पर्यटन स्थलों में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज जिले की  बीडीएस, डॉग स्क्वायड द्वारा हल्द्वानी, नैनीताल शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों तथा कैंची धाम में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की।