नैनीताल: जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार, बताई यह प्राथमिकताएं

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मंगलवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व कलक्ट्रेट पहुंचने पर नवागत जिलाधिकारी को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और कार्यभार ग्रहण करने पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

कहीं यह बात

इस मौके पर नवनियुक्त डीएम ने कहा कि शासन की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही जिले में आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।