नैनीताल: कावड़ के दौरान हरिद्वार से गुमशुदा हुए हरियाणा के प्रीतम, सोशल मीडिया पर परिजनों ने की अपील, पुलिस ने सकुशल ढूँढा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। सोनू राजपूत निवासी हिसार हरियाणा द्वारा प्रीतम सिंह पुत्र मनोहर लाल के माह जुलाई में कावड़ लेने हरिद्वार आने तथा दिनांक 21 जुलाई 2024 से गुमशुदा होने के संबंध में नगर कोतवाली हरिद्वार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे थे।

सकुशल बरामद किया

उक्त गुमशुदा के परिजनों द्वारा द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी, जिसे देखकर खत्याड़ी चौकी रामनगर में तैनात हे0का0 नसीम अहमद उक्त गुमशुदा की तलाश में जुट गए, आखिरकार उक्त हे0 का0 की मेहनत रंग लाई और गुमशुदा प्रीतम को बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।