नैनीताल: एसएसपी का ऑपरेशन “रोमियो” अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने व शराब पीने/पिलाने वालों 261 लोगों पर की यह कार्यवाही

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन “रोमियो” अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 19.06.2025 को एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी क्षेत्र में तथा एसपी क्राईम/ यातायात श्री जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल क्षेत्र में ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सभी थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए असामाजिक तत्वों, पब्लिक पब्लिक प्लेस पर शराब का  सेवन, हुड़दंग, और छींटाकसी जैसी घटनाओं से आम जनता, खासकर महिलाएं और बुजुर्गों को परेशान करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।

की गई यह कार्यवाही

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 261 अराजक तत्वों  का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर संयोजन शुल्क 27500.00 रूपये, जमा कराया गया। इसके अलावा   यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 367 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 109500.00 रुपये संयोजन शुल्क जमा किया गया तथा 16 के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।