NEET UG 2026 री-एग्जाम: NTA ने किए बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय और रफ वर्क के लिए भी मिलेगा स्पेस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 21 जून 2026 को NEET UG री-एग्जाम होने वाली है। जिसमें दो बड़े बदलाव किए गए हैं।

किए यह बदलाव

NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इन नए नियमों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक ‘छात्र-अनुकूल’ और तनावमुक्त बनाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA ने छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर परीक्षा की अवधि को 15 मिनट बढ़ा दिया है। अब यह परीक्षा 3 घंटे के बजाय 3 घंटे 15 मिनट (कुल 195 मिनट) की होगी। अब परीक्षा का समय 3 घंटे से बढ़ाकर 3 घंटे 15 मिनट (कुल 195 मिनट) कर दिया गया है। नया समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। अतिरिक्त 15 मिनट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और अटेंडेंस जैसे प्रशासनिक कामों के लिए दिए गए हैं, ताकि छात्रों का पेपर हल करने का समय बर्बाद न हो।

NTA ने रफ वर्क के पेजों की संख्या 2 से बढ़ाकर 4 की

इसके अलावा प्रश्न पत्र बुकलेट में अब रफ वर्क के लिए 2 की जगह 4 पेज मिलेंगे। ​अब नए डिजाइन के तहत 2 रफ पेज शुरुआत में (निर्देश पेज के ठीक बाद) और 2 रफ पेज बुकलेट के अंत में दिए जाएंगे। यह बदलाव विशेष रूप से बाएं हाथ के छात्रों  की सुविधा के लिए किया गया है और यह सभी भाषाओं की बुकलेट पर लागू होगा। यह नया फॉर्मेट इंग्लिश के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय भाषाओं की बुकलेट्स पर भी लागू होगा।

देखें वेबसाइट

छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जानकारी देख सकते हैं। गौरतलब है कि मई में हुई मुख्य परीक्षा के रद्द होने के बाद यह री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है।