अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की लापरवाही, डोनर मिलने के बावजूद 12 साल की बच्ची को रात 10 बजे किया रेफर, रेडक्रॉस में भारी आक्रोश, सौंपा जांच ज्ञापन

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज), अल्मोड़ा के ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। यहां आपातकालीन स्थिति में 12 वर्षीय बच्ची को ब्लड बैंक से रक्त (ब्लड) न मिलने और रात 10 बजे उसे रेफर किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

कहीं यह बात
​

जिसमें रेडक्रॉस के पदाधिकारी खुद रक्तदाता (डोनर) लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, इसके बावजूद बच्ची को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस अमानवीय और प्रशासनिक लापरवाही से गुस्साए रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।जानकारी के अनुसार बताया कि एक 12 वर्षीय बालिका को इलाज के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे तत्काल रक्त चढ़ाने की जरूरत बताई। जब परिजनों को ब्लड बैंक से खून नहीं मिला, तो मामले की सूचना मिलते ही रेडक्रॉस की टीम तुरंत डोनर लेकर अस्पताल पहुंची। लेकिन, इसके बावजूद रात करीब 10 बजे बच्ची को रेफर कर दिया गया। रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने सवाल उठाया कि जब मौके पर रक्तदाता उपलब्ध करा दिया गया था, तो बच्ची को रेफर क्यों किया गया? क्या मरीज की जान बचाने के लिए सभी जरूरी विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया गया था?


​जताया आक्रोश

​रेडक्रॉस ने ब्लड बैंक की उस व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें हर परिस्थिति में मरीज के परिजनों पर डोनर लाने का दबाव बनाया जाता है। पदाधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में मरीज के परिजन पहले से ही भारी मानसिक तनाव में होते हैं। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों के लिए रात के समय अचानक डोनर ढूंढना बेहद कठिन होता है। ऐसे में यदि डोनर की व्यवस्था करने के बाद भी मरीज को रेफर किया जा रहा है, तो यह पूरी व्यवस्था की नाकामी है।


​जांच की मांग

​
जिस पर 12 वर्षीय बच्ची को रेफर करने के कारणों और संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की तुरंत जांच हो। आपातकालीन मरीजों के लिए ब्लड बैंक में बिना किसी बाधा के समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। रेडक्रॉस ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में केवल खून की कमी या ढुलमुल रवैये के कारण मरीजों को रेफर किया गया, तो उग्र विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।


​रहें उपस्थित

​प्राचार्य से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में रेडक्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह ‘मोनू’, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी ‘मंटू’, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी और ग्राम प्रधान विनोद जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।