सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
पेट्रोल- डीजल के दामों में आज नहीं हुई बढ़ोत्तरी–
सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) ने 18 दिसम्बर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। चारों महनगरों में आज भी दोनों पारंपरिक ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-
पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।