हल्द्वानी: गांव के लोगों से हुआ झगड़ा, अगले दिन पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां लकड़ी के अवैध कटान की शिकायत करने पर एक व्यक्ति का ग्रामीणों से झगड़ा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस-

जिसके बाद अगले दिन व्यक्ति का शव मिला। जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के हैड़ाखान के स्यूड़ा स्थित मुड सैरी निवासी भूपाल सिंह (45) का शव गुरुवार की सुबह घर से करीब बीस मीटर की दूरी पर गौशाला के पास फंदे पर लटका मिला। जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।