मुंबई एक ऐसा शहर जहां लोग अपने सपने सच करने जाते हैं। इसलिए मुंबई को मायानगरी भी कहते हैं। यहां से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है।
सुसाइड नोट में लिखी यह बात-
मुंबई में एक मॉडल ने सुसाइड किया है। आत्महत्या से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। इस सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा था- क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान ना करें. खुश नहीं हूं, शांति चाहिए बस। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मॉडल का नाम आकांक्षा मोहन बताया जा रहा है। वो लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी में रहती थी।