किम कर्दाशियां का फाइनल हुआ तलाक, एक्स पति से मिलेंगे इतने रूपए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। किम कर्दाशियां और उनके एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट का कुछ दिनों पहले तलाक आखिरकार फाइनल हो गया है।

अरबपति किम कर्दाशियां का फाइनल हुआ तलाक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्दाशियां ने 2021 में तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली थी‌। अब इसपर फैसला सुना दिया गया है‌। दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, बच्चों की भलाई के लिए बड़े निर्णय लेते हुए दोनों को एक एक दूसरे से बात करनी होगी‌। बच्चों की सिक्युरिटी, स्कूल और कॉलेज के खर्च किम और कान्ये के बीच शेयर होंगे। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कर्दाशियां के साथ बच्चे ज्यादातर समय बिताने वाले हैं। ऐसे में कान्ये वेस्ट को हर महीने चाइल्ड सपोर्ट के लिए 200,000 डॉलर यानी लगभग 1.65 करोड़ रुपये देने होंगे।