Twitter का बदला नाम, गायब हुई नीली चिड़िया, देखिए नया लुक

आज के समय में सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। जिसमें Twitter भी शामिल हैं। Twitter से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

Twitter का नया नाम X

माइक्रो साइट ट्विटर का नाम बदल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Twitter का नया नाम X है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को इसका एलान किया है। वैसे इसके संकेत उन्होने रविवार को ही दे दिए थे। मस्क ने ट्विटर से नीली चिड़िया उड़ा दी है, अब इसकी जगह X लोगो आ गया है। मस्क ने ब्लू बर्ड की ट्विटर से विदाई कर दी है। मस्क और ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो का प्रोफाइल बैज भी बदल गया है। बैज में नीली चिड़िया की जगह X लिखा नजर आ रहा है।