December 6, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

दुखद: भारत में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का 98 साल की उम्र में निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। भारत में ‘हरित क्रांति’ के जनक एमएस स्वामीनाथन का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है।

नहीं रहे हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरुवार 28 सितंबर की सुबह चेन्नई में निधन उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वामीनाथन लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। 7 अगस्त 1925 को तमिलनाडु के कुंभकोणम में जन्मे स्वामीनाथन का पूरा नाम मनकोम्बु संबासिवन स्वामीनाथन था। वे पौधों के जेनेटिक साइंटिस्ट थे।

कई पुरस्कारों से सम्मानित

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वामीनाथन को 1971 में रेमन मैग्सेसे और 1986 में अल्बर्ट आइंस्टीन वर्ल्ड साइंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 1967 में पद्मश्री, 1972 में पद्मभूषण और 1989 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में 1972 से 1979 तक और अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में 1982 से 88 तक महानिदेशक रहे।

धान को बढ़ावा देने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

स्वामीनाथन को एक कृषि विज्ञानी, कृषि वैज्ञानिक, प्रशासक और मानवतावादी माना जाता है। उन्होंने देश में धान की फसल को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में बड़ा योगदान दिया था। इस पहल के चलते पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों को काफी मदद मिली थी। साल 1949 में स्वामीनाथन ने आलू, गेहूं, चावल और जूट के आनुवंशिकी पर शोध करके अपना करियर शुरू किया था। भारत इस वक्त बड़े पैमाने पर अकाल के कगार पर था। देश में खाद्यान्न की कमी हो गई थी। स्वामीनाथन ने नॉर्मन बोरलॉग और अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर गेहूं की उच्च उपज वाली किस्म के बीज विकसित किए। उन्होंने हरित क्रांति’ की सफलता के लिए 1960 और 70 के दशक के दौरान सी सुब्रमण्यम और जगजीवन राम सहित कृषि मंत्रियों के साथ काम किया ताकि गेहूं और चावल की उत्पादकता में तेजी से वृद्धि लाई जा सके।

error: Content is protected !!