दिल्ली में पाक-समर्थित आतंकी और क्रिमिनल नेक्सस का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की राजधानी में सक्रिय एक बड़े पाकिस्तान-समर्थित आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

बरामद हुए हथियार

जिसमें पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह गिरोह देश की सुरक्षा में सेंध लगाकर पंजाब सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अवैध हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पाकिस्तान से आने वाली इस खेप को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में खपाया जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा गिरोह पाकिस्तान में बैठे कुख्यात सरगना शहजाद भट्टी और उसके करीबी सहयोगी अजमल गुर्जर के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने कबूला है कि नेटवर्क के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के कई वीआईपी व संवेदनशील इलाकों की रेकी (निगरानी) कर रहे थे। आरोपी ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराए गए हथियारों को इकट्ठा कर दिल्ली ला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं।
• ​05 अत्याधुनिक पिस्तौल
• ​41 जिंदा कारतूस
• ​07 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो SUV

हुआ यह खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में यह भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह देश के युवाओं को बर्बाद करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहा था। नए लड़कों को जल्द अमीर बनने का लालच और आपराधिक दुनिया की झूठी चकाचौंध दिखाकर जाल में फंसाया जाता था और फिर उन्हें हथियार व ड्रग्स तस्करी के गंदे धंधे में धकेल दिया जाता था। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार छापेमारी जारी है।