पिथौरागढ़: मारपीट व लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनाँक- 21/11/2021 को धारचूला बाजार में श्री विनोद कुमार वर्मा से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग छीने जाने के सम्बन्ध में कोतवाली धारचूला में मु0अ0सं0- 32/2021 पंजीकृत किया गया था तथा इसी क्रम में दिनाँक- 12/12/2021 को धारचूला निवासी श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट की पत्नी के साथ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट व लूट करने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मु0अ0सं0- 34/2021 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
जिसकी विवेचना क्रमशः उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी व उ0नि0 मोहन जोशी द्वारा की जा रही थी ।

पुलिस टीम गठित की गई

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह  के आदेशानुसार, अभियुक्त गणों की त्वरित गिरप्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला, श्री श्याम लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुए दिनाँक- 18.12.21 को प्रकाश में आए दो अभियुक्त गणों_क्रमश: किरन प्रसाद भट्ट पुत्र खीमराज भट्ट उम्र 19 वर्ष, निवासी- वार्ड नंबर 04 महाकाली मोती दार्चुला नेपाल, विवेक भट्ट पुत्र इंद्र राज भट्ट उम्र 19 वर्ष, निवासी- वार्ड नंबर 02 महाकाली दार्चुला नेपाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन व चांदी की अंगूठी बरामद की गई ।

अभियुक्त किरण प्रसाद भट्ट द्वारा दिनाँक 21 नवम्बर को धारचूला में श्री विनोद कुमार वर्मा से बैग छीनना भी कुबूल किया गया। दोनों अभियुक्तो को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार करने वाले टीम-

उ0नि0 हेमचंद तिवारी,  उ0नि0 मोहन जोशी,
कानि0 आन सिंह , कानि0 सुरेंद्र सिंह ,
कानि0 ललित मोहन शामिल रहे ।