पीएम नरेंद्र मोदी को मिला ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान, ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ सदर्न क्रॉस’ से किया गया सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीते कल मंगलवार को ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस से सम्मानित किया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान भारत और ब्राजील के रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के शासन काल में भारत और ब्राजील के संबंध काफी गहरे हुए हैं। दोनों देशों ने मिलकर कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी काम किया है। उनके द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-ब्राजील सहयोग को बढ़ाने के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

पीएम को मिला 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से यह किसी विदेशी सरकार द्वारा उन्हें दिया गया 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 3 जुलाई को पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया था। वहीं इससे पहले 16 जून को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया था।