फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर के सिनेमाघरों में सालार फिल्म की धूम मची हुई है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।
फिल्म का जलवा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत नील डायरेक्टेड सालार को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 300 करोड़ के पार कमाई कर चुकी सालार दूसरे सोमवार को भी अच्छी कमाई करने में कामयाब रही। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक प्रभास स्टारर सालार ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 15.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 360 करोड़ हो गया है। फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 22 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है।