रामनगर: कॉर्बेट नेशनल पार्क में मंहगी हुई सफारी, पर्यटकों को अब इतना देना होगा ‘गाइड शुल्क’


रामनगर: विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों का दीदार करने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। अब इसके लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉर्बेट प्रशासन ने सफारी के लिए अनिवार्य नेचर गाइड के शुल्क में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। कॉर्बेट पार्क के निदेशक की हरी झंडी मिलने के बाद बढ़ी हुई नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई हैं। पार्क प्रशासन द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, जिप्सी और कैंटर दोनों ही माध्यमों से सफारी करने वाले पर्यटकों के लिए गाइड शुल्क में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पार्क वार्डन बिंदर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार से ही गाइड शुल्क की बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गई हैं। यह नियम कॉर्बेट के सभी प्रमुख पर्यटन जोनों पर लागू रहेगा।
• ​ढिकाला (Dhikala)
• ​बिजरानी (Bijrani)
• ​ढेला (Dhela)
• ​झिरना (Jhirna)
• ​गिरिजा (Girija)

सफारी का प्रकार
पुराना शुल्क
नया शुल्क
बढ़ोतरी

जिप्सी सफारी (Gypsy Safari)
₹900
₹1,000
₹100

कैंटर सफारी (Canter Safari)
₹1,150
₹1,250
₹100