May 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

रानीखेत: नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला


रानीखेत में नगर व्यापार मंडल के 2 सितंबर को चुनाव होने है। वही शुक्रवार को नगर में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनावों के तहत प्रत्याशियों की नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम-

जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों संदीप गोयल, हर्षवर्धन पंत व सीमा जसवाल अपने नाम वापस ले लिए है। यह दावेदार अन्य पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद पर 6 लोगों ने नामांकन कराया था। जिसमें 3 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए। जिसके बाद अब अध्यक्ष में मनीष चौधरी, दीवान सिंह नेगी व अजय कुमार बबली के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

इन लोगों ने भी नाम लिए वापस-

वही उपाध्यक्ष पद पर दीपक पंत, दीपक कुमार अग्रवाल के बीच मुकाबला होगा। इस पद के एक अन्य दावेदार मनोज कुमार पांडे का नामांकन जरूरी प्रपत्रों के अभाव में रद्द कर दिया गया है। महिला उपाध्यक्ष में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिए है। इसमें सीमा जसवाल व नेहा मेहरा के बीच टक़्कर होगी। महामंत्री पद पर दीपक पंत ने नाम वापस लिया। महामंत्री के लिए अब हषवर्धन पंत, संदीप गोयल व मनोज पंत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वही उपसचिव पद के प्रत्याशी हेमंत सिंह नेगी ने नाम वापस ले लिया। जिसके बाद एकमात्र उम्मीदवार विनीत चौरसिया के निर्विरोध चयन का रास्ता साफ हो गया है। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर भी भुवन चंद्र पांडे का निर्विरोध चयन तय है। कोषाध्यक्ष के दूसरे प्रत्याशी कमल कुमार का भी नामांकन अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया है।