अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं ‘रॉयल एनफील्ड’, एसएसपी ने व्यवस्था सुधारने के लिए दीं 02 बुलेट, CO ट्रैफिक ने दिखाई हरी झंडी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा जनपद अल्मोड़ा में 02 बुलेट मोटर साइकिल आवंटित की गयी है।

दोनों बुलेट मोटर साइकिलों को दिखाई हरी झंडी

जिसमें दिनांक 13.05.2026 को एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात बलवन्त सिंह रावत द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा से उक्त दोनों बुलेट मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर नगर क्षेत्र अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने हेतु रवाना किया गया। इन वाहनों के माध्यम से यातायात पुलिस की नगर क्षेत्र में त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगीं, जिससे यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा यातायात नियमों का बेहतर ढंग से अनुपालन कराया जा सकेगा। इससे आमजन को सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा सुमित पाण्डे सहित अन्य अधिकारी/ कर्म0गण उपस्थित रहे।