उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़
वहीं इस वर्ष सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अप्रैल से शुरू हुई इस यात्रा के महज 25 दिनों के भीतर श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख के पार पहुँच गई है। प्रशासन द्वारा जारी डेटा के अनुसार, चारों पवित्र धामों में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 13 मई तक कुल 12,60,478 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में 13 मई तक कुल 12,60,478 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा पूरी की। इनमें 5,23,582 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ मंदिर, 3,24,081 श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ मंदिर, 2,05,425 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री मंदिर और 2,07,390 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री मंदिर के दर्शन किए। बुधवार को अकेले 80,401 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में पूजा-अर्चना की। इनमें सबसे ज्यादा 32,423 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। बद्रीनाथ में 21,260 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि यमुनोत्री में 13,403 और गंगोत्री में 13,315 श्रद्धालु पहुंचे।
केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड
वहीं बाबा केदारनाथ के प्रति भक्तों का विशेष आकर्षण दिख रहा है। यात्रा शुरू होने के मात्र 22 दिनों में ही यहाँ 5.23 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुँच चुके हैं। बुधवार को अकेले केदारनाथ में 32,423 भक्त पंहुचे।