IPL 2026: विराट कोहली ने रचा नया इतिहास, धोनी-रोहित को पछाड़ आईपीएल के बने नए ‘सुपरकिंग’

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

विराट कोहली का रिकॉर्ड

वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रायपुर के मैदान पर उतरते ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले से पहले तक सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। लेकिन रायपुर में मैदान पर कदम रखते ही विराट अब इस सूची में अकेले शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। विराट कोहली की इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि जहाँ रोहित और धोनी ने अपने करियर में अलग-अलग फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है, वहीं विराट कोहली साल 2008 (पहले सीजन) से लेकर आज तक केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का ही हिस्सा रहे हैं। वह आईपीएल के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 250 से अधिक मैच खेले हैं।