नैनीताल: बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण प्रदूषण की चुनौतियों के बीच नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने एक अनूठी मिसाल पेश की है।
दिया यह संदेश
जिस पर वह ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुँचे। उनके इस कदम ने जनपद में “ईंधन बचाओ अभियान” को एक नई गति दी है। उन्होंने न केवल स्वयं पैदल चलकर कार्यालय की दूरी तय की, बल्कि अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को भी इसके प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत आज के समय की बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास कार्यालय के निकट हैं, वे पैदल या साइकिल जैसे ईंधन रहित विकल्पों का उपयोग करें। जहाँ संभव हो, वहाँ निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।