December 7, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

दुखद: मशहूर गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के मशहूर लेखक- गीतकार और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन हो गया है। बीते रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सुषमा जोशी राजनीति शास्त्र की लेक्चरर थी।

रंगकर्मियों समेत नगरवासियों में दौड़ी शोक की लहर

प्रसून जोशी की माता के निधन की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा में रंगकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जोशी मूल रूप से जागेश्वर के निकट दन्या से ताल्लुक रखते हैं। उनका अल्मोड़ा स्यूनेराकोट मोहल्ले में भी घर है। गीतकार प्रसून जोशी की माता के निधन पर विधायक मनोज तिवारी, वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, लोक गायक दीवान कनवाल, गोपाल चम्याल, गोकुल बिष्ट, मनमोहन चौधरी, संदीप नयाल, प्रकाश बिष्ट, नरेश बिष्ट, कमलेश सिंह समेत कई लोगों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

error: Content is protected !!