भारतीय नौसेना के जहाज से लापता हुआ नाविक साहिल वर्मा, बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय नौसेना के जहाज से लापता नाविक साहिल वर्मा की अब तक कोई खोज खबर सामने नहीं आई है।

भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता नाविक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाविक साहिल को लापता हुए छह दिन हो गये हैं। लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं लगा है। नाविक साहिल वर्मा 27 फरवरी से नौसेना के एक जहाज से लापता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साहिल वर्मा जहाज से बाहर कूदते हुए किसी भी कैमरे में कैद नहीं हुए है। जिसके बाद नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया। जो अभी भी जारी है। वहीं इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।