March 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

खाकी को सलाम : उत्तराखंड पुलिस में तैनात कांस्टेबल अनिल ने बुजुर्ग महिला को लिया गोद

 1,152 total views,  2 views today

हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल अनिल ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए एक निर्धन बुजुर्ग महिला को गोद लिया है। अनिल ने महिला के घर की मरम्मत कराने से लेकर राशन, बुजुर्ग महिला की देखभाल तक की हर जिम्मेदारी उठा ली है।

पहले भी ले‌ चुके हैं एक बुजुर्ग महिला को गोद

कांस्टेबल अनिल को एक बुजुर्ग महिला की स्थिति के बारे में पता चला। महिला टूटे-खस्ताहाल घर में रह रही थी। रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं था। ऐसे मुश्किल वक्त में अनिल ने बुजुर्ग महिला की सेवा करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने बुजुर्ग महिला के खस्ताहाल घर की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही ठंड से बचाव के लिए महिला को गर्म कपड़े, कंबल और राशन भी दिया। आपको बता दें कि कांस्टेबल अनिल कोरोना काल में भी लोगों की मदद कर चुके हैं। उस वक्त उन्होंने सुल्तानपुर के गांव अकबरपुर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को गोद लेकर उनकी सेवा की थी।