सितारगंज में युवक ने चाकू से हमला कर दो लोगों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।
पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा कायम किया है।
पुरानी रंजिश के चलते किया जानलेवा हमला:
सुनील प्रताप पुत्र गजेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली ने बताया कि उसका भाई सूरज व सूरज का दोस्त सुनील आर्या पहाड़ी उकरौली में अपने घर आ रहे थे। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुंवरपाल कश्यप ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।
दोनों को आईं गंभीर चोटें:
चाकू से हुए वार से सूरज के सिर,मुंह व नाक पर काफी गम्भीर चोटें आयी हैं। दोनों हाथों के बगल में गहरे जख्म हैं। सुनील आर्या का चाकू से पेट फाड़ दिया। इसमें उसकी आंते बाहर आ गयी। घायलों का एसटीएचएच हल्द्वानी में ईलाज चल रहा है।
आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज:
पुलिस ने सुनील की तहरीर पर कुंवरपाल कश्यप के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा कायम किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।