अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप दरकती पहाड़ी एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में इसका स्थाई समाधान नहीं होने से मुश्किलें बढ़ रहीं हैं।
यातायात सुचारू
जानकारी के अनुसार क्वारब के पास पहाड़ खिसकने से सुबह से मार्ग बंद हो गया था। जिसके बाद सड़क को सुचारू करने का काम चल रहा था। वहीं अब क्वारब मार्ग यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है।